डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Guru Yuti 2023: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन में इसका असर देखने को मिलता है। ये असर किसी राशि के लिए शुभ होता है, तो किसी राशि के लिए ये अशुभ होता है। अब ऐसे में गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
बता दें, बृहस्पति ग्रह दिनांक 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और दिनांक 14 अप्रैल को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से दिनांक 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति होने जा रही है। ऐसा संयोग करीब 12 साल के बाद बन रहा है। तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में किन राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ने वाला है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
जाने कब हो रही है सूर्य और गुरु की युति
सूर्य दिनांक 14 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे है इसके साथ दिनांक 22 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर गुरु मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से दिनांक 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति हो रही है।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस और नौकरी में आपको जल्द सफलता मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति से भाग्योदय होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय बेहद शुभ है। परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति से नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बिजनेस में आपको मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति से इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल में पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति समाज में मान-सम्मान लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में लाभ होगा। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। शुभ काम करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू