डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। गांधी कैंप में पिछले कई महीने से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है। जिसे लेकर लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और विधायक के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
गांधी कैंप के निवासियों ने भगवंत मान सरकार, जालंधर नगर निगम के अधिकारियों और विधायक के खिलाफ जमकर विरोध किया। गांधी कैंप की मनीषा ने बताया कि गंदे पानी के कारण उसके घर में बीमारी फैल गई है। हालत यह है कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा मोहल्ले के अन्य महिलाओं और लोगों ने बताया कि लगातार कई महीने से सीवरेज का गंदा पानी बीमारी फैला रहै है।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिली तो विधायक और नगर निगम के दफ्तर का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद, विधायक और अधिकारी से लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू