डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री CM भगवंत मान को धमकी दी है। इसके साथ उसने शनिवार की सुबह पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थन के साथ-साथ G20 देशों के प्रतिनिधियों का खालिस्तान में स्वागत के स्लोगन भी लगा दिए हैं।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
पन्नू ने गृहमंत्री शाह और सीएम मान को खुली चुनौती दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि बीते दिनों पंजाब के सैकड़ों घरों पर केंद्र व पंजाब सरकार ने पुलिस भेजी। लोगों को परेशान और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। पंजाब के घर-घर में बारूद बन रहा है। यह बारूद तभी फटेगा, जब वे चाहेंगे। इसमें गृहमंत्री शाह और CM मान की राजनीतिक मौत होगी।
पन्नू ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर लिखे गए स्लोगन भारत को संदेश है। अब पंजाब और हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है और यह खालिस्तान है। पन्नू ने राज्य के युवाओं को 15-16 मार्च को G20 में पहुंच रहे प्रतिनिधियों को खालिस्तान का संदेश पहुंचाने के लिए इकट्ठे होने के लिए भी कहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
आतंकी पन्नू की धमकी से पहले ही पंजाब में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद 15 से 17 मार्च तक पंजाब में 50 सेंट्रल पॉलियामेंट्री फोर्से सुरक्षा के लिए अमृतसर में बुलाई गई हैं। जिनमें 10 CRPF, 12 BSF, 10 ITBP, 10 SSB और 8 RPF टुकड़ियां 15 से 17 मार्च तक अमृतसर में रहेंगी।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू