G2O Summit Cancelled: अमृतसर में होने वाला G20 सम्मेलन हुआ रद्द!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, अमृतसर। G2O Summit Cancelled: पिछले दिनों अजनाला में हुए कांड के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरो में है। अब इसका असर G20 सम्मेलन पर भी पड़ सकता है। सूत्रों से जानकरी मिली है कि अमृतसर में 15 से 17 मार्च और 19-20 मार्च को होने जा रहे G20 सम्मेलन का रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

सूत्रों का कहना है कि अजनाला कांड के बाद सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को सुरक्षा चिंताओं का इनपुट मिला था। वहीं अमृतसर के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि तकरीबन एक सप्ताह पहले केंद्र से रिव्यू के लिए कहा गया था। लेकिन इसे कैंसल कर दिया गया है, लेकिन इसके अभी तक आदेश अमृतसर नहीं पहुंचे हैं।

दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने जी-20 शिखर सम्मेलन रद्द होने को पंजाब के लिए शर्मनाक बताया है। विधायक सुखपाल खैरा ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि निवेश के सुरक्षित ठिकाने के रूप में हमारी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उधर, सांसद गुरजीत सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था पर पंजाब सरकार की घटिया पकड़ सामने आ गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

सूचना मिली है कि केंद्र की सूचना एजेंसियों के बाद यह फैसला लिया जा रहा है। अजनाला में हुई घटना और तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए RPG हमले, दो ऐसे बड़े हादसे हैं, जिनके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र को यह दोनों इवेंट अमृतसर से दिल्ली शिफ्ट करने की सलाह दी है।

खांसी के सिरप वाले 55 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए बैन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *