Crime News Punjab: पंजाब में छात्रा से दरिंदगी, गैंगरेप कर वीडियो बनाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Crime News Punjab: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के लुधियाना में एख छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा से आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर WhatsApp पर चैटिंग करता था। इस बीच वह उसे बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल में ले गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

यहां उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसको पीते ही छात्रा बेसुध हो गई। बेसुध छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अगले दिन छात्रा को आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखा वायरल कर ब्लैकमेल किया।

जानकारी के मुताबिक छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्‌टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद (बस ड्राइवर) और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खांसी के सिरप वाले 55 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए बैन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *