Imran Khan Arrest: किसी भी वक्त हो सकती है इमरान खान की गिरफ्तारी, घर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, लाहौर। Imran Khan Arrest : इस समय की बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि तोशखाना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इस्लामाबाद के जमान पार्क स्थित आवास पर पहुंची है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

वहीं इमरान खान ने सोशल मीडिया के जरिए मैसेज करके अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा है। इसके बाद आशंका जताई गई है कि वहां बड़ा हंगामा हो सकता है। बता दें, इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामले में वारंट जारी हुआ है। पाकिस्तान मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंंट इस्लामाबाद से जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

चुनाव आयोग के सामने सत्ताधारी पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने तोशाखाना गिफ्ट मामला उठाया था। कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।

खांसी के सिरप वाले 55 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए बैन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *