Punjab Politics: जालंधर में MLA रमन अरोड़ा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद को ज्वाइन करवाया AAP

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 583 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: जालंधर केंद्रीय विधानसभा से आम आदमी पार्टी AAP के विधायक रमन अरोड़ा लगातार जालंधर शहर में अपना राजनीतिक रुतबा बढ़ाते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।

आज इसी कड़ी में रामा मंडी क्षेत्र से सीनियर अकाली नेता एवं पूर्व पार्षद बलबीर बिट्टू को विधायक रमन अरोड़ा द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को यह विश्वास दिलाया कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में संभव है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लोकहित के सैकड़ों कार्यों को पहले ही साल में पूरा कर दिखाया। जिससे पंजाब की जनता में यह विश्वास बना कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग की तरक्की खुशहाली और उसके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रही है।

विधायक रमन अरोड़ा ने सीनियर शिरोमणी अकाली नेता बलबीर सिंह बिट्टू का आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हर उस व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता देती है जो व्यक्ति पंजाब की भलाई के लिए कार्य करना चाहता है।

Punjab Politics: जालंधर में MLA रमन अरोड़ा ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद को ज्वाइन करवाया AAP
अकाली लीडर बलबीर बिट्टू को AAP ज्वाइन करवाते विधायक रमन अरोड़ा। साथ हैं सीनियर आप नेता राजू मदान व अन्य

AAP में शामिल होने का न्यौता

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मैं पंजाब के विभिन्न विभिन्न राजनीतिक लोगों को एक संदेश देना चाहता हूं कि जो भी व्यक्ति पंजाब की तरक्की खुशहाली और पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहते हैं वह आगे आए और आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पंजाब वासियों की सेवा में अपना योगदान डालें।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले 1 साल के दौरान पहले दिन से ही पंजाब वासियों की खुशहाली के लिए हर वर्ग के घर में तरक्की और खुशहाली को बहाल करवाने के लिए पंजाब के किसान व्यापारी और हर वर्ग के लोगों को हर लोकहित योजना का फायदा देने की कोशिश की।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आम लोगों की सरकार है हम सभी एकजुट होकर पंजाब की तरक्की और पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब के मार्गदर्शन में 5 साल के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हर वर्ग को खुशहाल करने में और खास तौर पर गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में कामयाब होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *