डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नेशनल हाईवे पर हो रहे अवैध बेसमेंट की खुदाई रोकने पहुंचने नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को इमारत मालिक ने धमकाया है। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों ने एटीपी से कहा कि उनकी पहुंच मुख्यमंत्री भगवंत मान तक है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
जानकारी के मुताबिक नैशनल हाईवे पर बेसमेंट की खुदाई चल रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर को पहुंची थी। शिकायत के आधार पर कमिश्नर ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को मौका मुआयना करने पहुंचे। वहां मौके पर बेसमेंट की खुदाई हो रही थी।
सुखदेव वशिष्ठ ने अवैध रूप से खोदी जा रही बेसमेंट को रोकने को कहा। सुखदेव के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने काम रुकवाते हुए चेतावनी दी कि अगर दोबारा निर्माण किया गया तो एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
उधर, इमारत मालिक सिमरजीत सिंह ने कहा है कि उन्होंने CLU की फीस जमा करवा दी है। यह प्रोजैक्ट इनवेस्ट पंजाब के माध्यम से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इनवेस्ट पंजाब के प्रोजैक्ट को कोई भी अफसर छेड़ नहीं सकता है। सिमरजीत सिंह के मुताबिक तीन साल समय होता है, उसमें प्रोजैक्ट के सभी कागजात पूरे करने होते हैं।
सिमरजीत सिंह ने एटीपी द्वारा रविवार को आकर काम रुकवाने को भी गलत बताया। उन्होंने एटीपी के काम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें तंग किया जा रहा है। उधर, सिमरजीत सिंह ने एटीपी पर मीडिया को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू