Jalandhar News: गरीबों को मिलने वाली सस्ती गेहूं में बेवजह नाम काटने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- अमरजीत अमरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए गेहूं को बांटने की बजाय पंजाब सरकार गरीबों के नाम ही लाभपात्रों में से काट रही है और इस मामले में किसी भी प्रकार की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी। गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा खड़ी है और अगर गरीबों को उनका हक नहीं मिला तो हरसंभव कदम उठाया जाएगा।

Jalandhar News: गरीबों को मिलने वाली सस्ती गेहूं में बेवजह नाम काटने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- अमरजीत अमरी

यह जानकारी पूर्व जिला भाजपा देहाती प्रधान स. अमरजीत सिंह अमरी दी। अमरी आज दर्जनों परिवारों के साथ जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर गरीबों की समस्या के निवारण की मांग की। अमरी ने कहा कि उनके पास जंडसिंघा, करतारपुर, नौगज्जा, रेरू समेत कई गांवों के परिवारों ने आकर शिकायत की कि उनके नाम सस्ती गेहूं आवंटन से काट दिए गए हैं और उन्हें सस्ता गेहूं भी नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

अमरी ने कहा कि आज उन्होंने संंबंधित विभागों से अधिकारियों से बात की है और साफ कहा है कि गरीबों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहींं की जाएगी। एक तरफ मोदी सरकार गरीब परिवारों के लिए गेहूं मान सरकार को सौंप रही है और दूसरी तरफ मान सरकार उसे बांटने की बजाय गरीब परिवारों के नाम ही योजना से काट रही है। साथ ही वह मांग करते हैं कि केंद्र सरकार से आने वाली गेहूं पर मान सरकार अपना ठप्पा क्यों लगाती है वहां पर केंद्र सरकार का नाम क्यों नहीं लिखा जाता।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

इस अवसर पर राष्ट्रीय सिख संगत के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह, जंडूसिंघा सर्किल प्रदान अर्जुन तिवारी, कृष्ण शर्मा (करतारपुर), मनप्रीत कलोर, दीपक सैनी वाइस प्रधान, सुनील लाल, इंद्र नारायण, महेश शर्मा, गुरदीप सिंह, कमला देवी, तृप्ता आदि उपस्थित थे। उधर, एड़िशनल जिला कंट्रोलर संजय भूषण ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाम कैसे और क्यों कटे हैं।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *