Nawazuddin Siddiqui: पत्नी संग चल रहे विवाद को लेकर पहली बार बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले एक्स वाइफ कर रही पैसों की डिमांड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 485 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, मुंबई। Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी एक्स वाइफ आलिया का विवाद कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।आलिया ने बिते दिनों एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि उन्हें और उनके बच्चों को घर में एंट्री नहीं दी जा रही है। एक्टर की पत्नी ने ऊपर पर और भी काफी गंभीर आरोप लगाए है।

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी संग चल रहे विवाद को लेकर पहली बार बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले एक्स वाइफ कर रही पैसों की डिमांड

पत्नी के आरोपों को लेकर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है पहली बार खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के जरिए इस मसले पर अपना बयान जारी किया है एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर आलिया के आरोपों पूरी तरह को गलत बताया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना बयान जारी करते हुए लिखा, “मेरी चुप्पी की वजह से मुझे बदनाम किया जा रहा है, इसलिए मैं कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। मैंने मुंबई और दुबई दोनों जगहों पर एक-एक फ्लैट अपने बच्चों के लिए लेकर रखा है, जिसकी को ओनर आलिया है। मैंने ये सब कुछ अपने बच्चों के लिए ही किया है। मैं बीते 2 सालों से आलिया को हर महीने 10 लाख रुपए देता हूं, ताकि मेरे बच्चों का पालन-पोषण ठीक से हो सके। दुबई जाने के पहले तक हर महीने आलिया को 5-7 लाख रुपए दिए जाते थे”

https://www.instagram.com/p/CpcDVWOh54v/

नवाजुद्दीन ने आगे लिखा, “आलिया मेरे करियर को बर्बाद करना चाहती है और मुझे बदनाम करना चाहती है, इसलिए वह रैंडम वीडियोज बनाकर शेयर कर रही है। उसने इंडिया बुलाए जाने के पहले 45 दिनों तक मेरे बच्चों को बंधक बना कर रखा था। वह पैसे की डिमांड करते हुए मुझ पर झूठे केस दर्ज कराती है और पैसे मिल जाने पर उन्हें वापस ले लेती है, ऐसा पहले भो हो चुका है”।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

नवाज ने अपने बयान में आगे लिखा, “कोई भी पैरेंट अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं कर सकता, जैसे आरोप लग रहे हैं। हर माता-पिता अपने बच्चों का भला ही चाहते हैं। मैं शोरा और यानी से बहुत प्यार करता हूं। मैं उनके बेहतर भविष्य के लिए कुछ भी कर सकता हूं, मुझे मेरे देश की न्यायपालिका पर विश्वास है”।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *