Punjab News: मुख्यमंत्री ने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, होला महल्ला सम्बन्धी समागमों में भी की शिरकत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 527 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और होला महल्ले के रिवायती त्योहार की शुरुआत के मौके पर करवाए समागमों में शमूलियत की।मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। उन्होंने यह भी कामना की कि राज्य में भाईचारक सांझ बरकरार रहे और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, होला महल्ला सम्बन्धी समागमों में भी की शिरकत

भगवंत मान ने कहा कि यह त्योहार जो आम तौर पर पंजाबियों और ख़ास तौर पर सिख कौम की जुझारू भावना का प्रतीक है, के शुरुआती समागम में शामिल होने पर वह अपने आप खुशकिस्मत समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको इस पवित्र नगरी श्री आनन्दपुर साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसकी स्थापना नौवें गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने साल 1665 में से थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पवित्र स्थान ख़ालसे की जन्म भूमि भी है क्योंकि साल 1699 में सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने वैसाखी के ऐतिहासिक दिवस पर इस पवित्र धरती पर खालसा पंथ की नींव रखी थी। भगवंत मान ने कहा कि इस पवित्र धरती ने हमेशा ही पंजाबियों को ज़ुल्म और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

इस मौके पर अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री आनन्दपुर साहिब की पवित्र धरती पर इस त्योहार के मौके पर अलग-अलग वर्गों के लोग भारी संख्या में माथा टेकने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि होले महल्ले के दौरान पवित्र नगरी में आने वाली संगतां के लिए विश्व स्तरीय और पुख़ता प्रबंधों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफ़िक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधों, रहन-सहन और अन्य सहूलतों के लिए विस्तृत प्रबंधों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस पवित्र धरती पर माथा टेकने के लिए आने वाली संगतों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, होला महल्ला सम्बन्धी समागमों में भी की शिरकत

भगवंत मान ने कहा कि हर साल श्रद्धालु इस रिवायती त्योहार को एकता, सहनशीलता, भाईचारक सांझ के रंगों के साथ मनाते हैं। भगवंत मान ने लोगों को धर्म निरपेक्षता और सहनशीलता की भावनाओं को दिखाने के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर इस महान समागम को सामूहिक तौर पर पूरे उत्साह के साथ मनाने का न्योता दिया।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *