Police Encounter: पुलिस एनकाउंटर में शार्प शूटर ढेर, कई राउंड चली गोलियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, प्रयागराज। Police Encounter: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। उमेश को पहली गोली मारने वाले विजय उर्फ उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इससे पहले वारदात में इस्तेमाल हुई क्रेटा गाड़ी चला रहे शूटर अरबाज को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कौंधियारा पुलिस स्टेशन एरिया में हुए एनकाउंटर में विजय उर्फ उस्मान को मार गिराया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ में नरेंद्र नामक सिपाही घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में मारा गया उस्मान अतीक अहमद गैंग का शूटर था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, ‘हमने पहले ही कहा था कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। इस शातिर बदमाश ने पुलिसवालों पर भी फायर किया था। आज सुबह कौंधियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुआ। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इसकी मृत्यु हुई है। सबने देखा था कि कैसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसमें शामिल प्रत्येक अपराधी को पुलिस कानून के हवाले करेगी।’

इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल मर्डर के तीसरे दिन पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच ने एक हमलावार अरबाज का एनकाउंटर कर दिया। धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुए एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया गया था। वह हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार को चला रहा था। पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *