डेली संवाद, त्रिपुरा। Tripura New CM: माणिक साहा (Manik Shah) को फिर से त्रिपुरा (Tripura) का मुख्यमंत्री (CM) चुना गया है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा।
बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा गुरुवार (2 मार्च) को की गई थी। चुनाव के नतीजों के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यपाल को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में मंथन शुरू हो गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया
रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी विमर्श किया गया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में रहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भौमिक ने धनपुर विधानसभा सीट से आसान जीत हासिल की है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू