डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “एम्पॉवरिंग वूमेन” विषय पर सेमिनार करवाया गया तथा फैंसी ड्रेस और फूलों की रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
हिमानी मित्तल (मार्केटिंग हेॅड, मधुबन एजुकेशनल बुक्स) सेमिनार में अतिथि वक्ता के रूप मे शामिल हुई। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को बौद्धिक दिमाग की शक्ति से परिचित कराना था। हिमानी ने समाज में लैंगिक समानता के साथ लैंगिक निष्पक्षता की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों एक दूसरे का मुकाबला नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
वे इस ब्रह्मांड में एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने जीवन के संतुलित विकास के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों के सशक्त दिमाग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। नारीवाद को सेलिब्रेट करने के लिए इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस और पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए “हर महिला दैवीय शक्ति की अभिव्यक्ति है” विषय के तहत सुंदर पारंपरिक परिधान पहनें। उनकी मुद्राएँ, उनकी शैली ने भारतीय नारी के सौंदर्य और गौरव को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति के साथ घनिष्ठ संपर्क दिखाने के लिए रंगीन रंगोली भी डिज़ाइन की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मेधावी व सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में प्रज्ञा, दीक्षा, नीतिका व शालिनी (द्वितीय सेमेस्टर) तथा विशाली व नंदिनी (चौथा सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह द्वारा विजेताओं की सराहना की गई और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू