Punjab News: जालंधर के MLA रमन अरोड़ा बोले- शहर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 07 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है।

पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *