Punjab Vigilance: पंजाब में रिश्वत लेने के मामले में पटवारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 07 Mar 2023

डेली संवाद, संगरूर। Punjab Vigilance: संगरूर से विजिलेंस (Vigilance) की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। संगरूर के भवानीगढ़ में विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार घर का इंतकाल करने के लिए पटवारी को विजिलेंस टीम ने 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

वहीं दूसरी तरफ आरोपी पटवारी के साथी पटवारियों का कहना है कि हमारा साथी ऐसा नहीं कर सकता है क्योंकि वह आज छुट्टी पर था। विजिलेंस की टीम घर से उसको लेकर आई है। इसलिए रिश्वत लेने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि हमें शिकायत मिली थी जिसके जरिए हमने पटवारी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसने अपने घर का इंतकाल करवाना था। जिसके लिए वह पटवारी के पास गया तो पहले पटवारी की और से 3000 रुपए मांगे गए लेकिन बाद में उनसे 500 रुपए यह कह कर काम कर दिए कि वह गरीब आदमी है रुपए विजिलेंस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *