ED: तेलंगाना के CM की बेटी को ईडी ने भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 08 Mar 2023

डेली संवाद, तेलगांना। ED: ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) की बेटी कविता को दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है।

भारत राष्ट्र समिति पार्टी एमएलसी, 44 वर्षीय कविता को राष्ट्रीय राजधानी में संघीय एजेंसी के समक्ष 9 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। इस मामले में ईडी ने कविता के करीबी अरुण रामचंद्रन पिल्लई और सीए बुची बाबू को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

ईडी ने पिल्लई की गिरफ्तारी यह दावा करते हुए की कि हैदराबाद के व्यवसायी ने ‘‘साउथ ग्रुप” से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को पहुंचाने के वास्ते ‘‘साठगांठ” की। पिल्लई को ईडी ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था और उसे मंगलवार को एक अदालत में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

अदालत ने पिल्लई को 13 मार्च तक संघीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने दावा किया कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान परिषद सदस्य के कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करता है।

वहीं कविता से सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में पूछताछ की थी।  यह समन दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा इस मामले में गिरफ्तारी के बाद आया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *