डेली संवाद, त्रिपुरा। Manik Saha: माणिक साहा ने (Manik Saha) एक बार फिर से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आठ और मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
इससे पहले माणिक साहा ने राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके अलावा मोहनपुर से विधायक रतनलाल नाथ को भी मंत्री की शपथ दिलाई गई। बता दें कि रतनलाल, बिप्लव देव की सरकार में भी मंत्री थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया
साथ ही पंचारथल विधानसभा से विधायक सांतना चकमा ने भी शपथ ग्रहण की है। वहीं, सुशांत चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी मजलिशपुर विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा टिंकू राय ने भी शपथ ली है। माणिक साहा 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2022 में उन्हें बिप्लव देव की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया। 2020 से 2022 तक वो त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष थे।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू