Punjab Budget Session: कोटकपूरा पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 09 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget Session: इस 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदन में कार्यवाही देखने के उपरांत एसोसिएशन के प्रधान राजन गर्ग के नेतृत्व में विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान स्पीकर स. संधवां के साथ वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक वरिन्दर गोयल, स. जसवंत सिंह गज्जणमाजरा और स. कुलवंत सिंह भी मौजूद थे।

Punjab Budget Session: कोटकपूरा पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा को बजट पेश करने के लिए आगामी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार से उनको बहुत उम्मीदें हैं। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे काम सराहनीय हैं, जिनमें प्रमुख प्रयास मुफ़्त बिजली और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

प्रतिनिधियों ने विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा शुरू किए गए चलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श के सिलसिले के लिए ख़ास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के मुद्दे विधान सभा में साकार रूप ले रहे हैं, जिस सम्बन्धी कानून बनने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *