Satish Kaushik Death: 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक इन किरादरों में आ चुके है नजर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 09 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन की खबर ने पूरे सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है। अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे।

Satish Kaushik Death: 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक इन किरादरों में आ चुके है नजर

उनक निधन हार्ट अटैक से हुए है वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे, जहां रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फंस से लेकर स्टार्स तक हर कोई उनके जाने से सदमे में है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

बेशक सतीश कौशिक को बतौर हीरो फिल्मों में कभी नहीं देखा गया लेकिन सपोर्टिंग रोल में सतीश कौशिक ने हमेशा दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्मों में हीरो बदलते जाते थे लेकिन एक नाम ऐसा था जो कभी नहीं बदलता था वह था सतीश कौशिक का। फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा हो लेकिन होता जरूर था।

Satish Kaushik Death: 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक इन किरादरों में आ चुके है नजर

अपनी 2 मिनट की परफॉर्मेंस से कैसे दर्शकों के दिलों पर राज करना है यह बात सतीश कौशिक अच्छे से जानते हैं। सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

सलमान खान की तेरे नाम से लेकर कागज, कर्ज, रूप की रानी, छत्रीवाली, मिस्टर इंडिया, हमारा दिल आपके पास है ,मिलेंगे मिलेंगे, साजन चले ससुराल, बधाई हो बधाई जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।

Satish Kaushik Death: 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक इन किरादरों में आ चुके है नजर

एक्टर ही नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर , प्रोड्यूसर ,स्क्रीन राइटर और कॉमेडियन के तौर पर भी उन्होंने खूब शोहरत हासिल की है आपको बता दे कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था। सतीश कौशिक जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे। हाल ही में उन्हें रकुल प्रीत सिंह की छतरीवाली में देखा गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *