Jalandhar News: जालंधर में कुकर्म का केस दर्ज होने पर युवक ने लगाया फंदा, परिजन बोले- झूठा लगाया गया था आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बस्ती शेख इलाके से एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार होली के दिन मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में 3 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से एक ने शनिवार सुबह घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

युवक की पहचान 32 वर्षीय बलबीर के रूप में हुई है। वही दूसरी मृतक तरफ युवक के परिजनों ने बताया कि उनके लड़के पर कुकर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते हमारे बेटे ने आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ समय पहले हमारा गाड़ी पार्किंग को लेकर उनके साथ झगड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जिसे लेकर वह तब से तब ही हमें धमकियां दी थी कि आप को मैं ऐसा फंसा लूंगा कि आप याद करोगे। जिसको लेकर उसने हमारे बच्चों पर एक मामला दर्ज करवा दिया। जोकि सरासर झूठा है। क्योंकि हमने अपने बच्चों को सख्ती से भी पूछताछ की थी जिसमें हमारे बच्चों ने यह कहा कि उन्होंने कोई भी ऐसा गलत काम नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

उसके बाद कल शुक्रवार को परिवारिक सदस्य और अन्य लोग उनके घर इकट्ठा होकर गए थे लेकिन तब भी उन्होंने हमारी एक ना सुनी बल्कि हमें वहां से बुरा भला कह कर निकाल दिया। जिसके बाद हमारा बेटा इतना डिप्रेशन में चला गया कि आज बलबीर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कुकर्म के झूठे केस में फंसाने वालों को गिरफ्तार न किया तो वह धरना लगाएंगे। सड़कों को जाम करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *