डेली संवाद, चंडीगढ़। Kangaroo Rat: इस धरती पर सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को ज़िंदा रहने के लिए पानी की ज़रूरत होती है। पृथ्वी पर रहने वाले ज्यादातर जीवों का शरीर इस तरह से बना है कि उन्हें जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत पड़ती ही पड़ती है। बगैर पानी हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि एक जीव ऐसा भी है, जो पूरी ज़िंदगी बिना पानी पिए गुज़ार देता है।तपते रेगिस्तान में रहने के बावजूद उसे ताउम्र पानी की ज़रूरत तक महसूस नहीं होती। इस जीव का नाम कंगारू चूहा (Kangaroo Rat) है। कंगारू चूहे संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम रेगिस्तान में रहते हैं। इस चूहे के साथ कंगारू जुड़ने की वजह इसके शरीर की ख़ास बनावट है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई कंगारू के पेट पर थैली होती है। कुछ उसी तरह इस चूहे के गालों के बाहर की ओर थैलियों होती हैं। इन थैलियों में ये खाने का सामान लाता है। फिर इसे अपने बिलों में इकट्ठा करता है। साथ ही, ये कंगारू की तरह ही लंबी छलांगें लगाता है। रेगिस्तान में उगने वाले कैक्टस के पौधों को आसानी से कूदकर पार कर सकता है।
ये एक सेकेंड में 06 मीटर की दूरी पार कर लेता है। कंगारू चूहे को रेगिस्तान में ज़िंदा रहने का हुनर बखूबी आता है। कंगारू चूहे ज़्यादातर बीज खाने वाले होते हैं। ये रेगिस्तान में उगने वाले पेड़-पौधों की जड़ों को खाकर जीवित रहते हैं। कभी-कभी इन्हें छोटे-छोटे कीड़े खाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन ये पानी कभी नहीं पीते।
ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया
कंगारू चूहे को पानी की लगभग कोई आवश्यकता नहीं होती है। दरअसल, ये खाए गए बीजों से मेटाबोलाइज्ड पानी पर जीवित रहते हैं। इसका मतलब है कि ये अपनी पानी की ज़रूरत को रेगिस्तान में उगने वाले पेड़-पौधों की जड़ों को खाकर पूरी कर लेता है। कंगारू चूहे हर ग्राम बीज में से आधा ग्राम पानी निकाल सकते हैं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू