Punjab News: पंजाब में MBBS की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, महिला डॉक्टर समेत 10 पर केस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर के श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। परिजन की शिकायत पर वल्ला पुलिस ने डॉ प्रतिभा व 10 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को धमकी देते थे कि वे उसे भविष्य में कभी डॉक्टर नहीं बनने देंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतक छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह किसी तरह अपनी इकलौती बेटी की पढ़ाई करवा रही थी। बेटी ने कड़ी मेहनत से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और वह उसी कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

बेटी ने कुछ दिन पहले बताया था कि उक्त आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे कि उसे डॉक्टर नहीं बनने देंगे। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने श्री गुरु रामदास अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड के एचओडी डॉ. प्रतिभा व अन्य10 को नामजद कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *