Punjab News: सीएम मान के आवास के सामने बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस में झड़प

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 5 जनवरी को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के बाद भी स्टेशन आलोट ना होने के कारण गुस्साए 4161 मास्टरकार्ड यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री आवास के समक्ष जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 100 मीटर तक खदेड़ा।

Punjab News: सीएम मान के आवास के सामने बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस में झड़प

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

धक्का-मुक्की के दौरान कई प्रदर्शनकारियों की पगड़ी भी उतर गई और विरोध करने वाली लड़कियों द्वारा पुरुष पुलिस अधिकारियों को घसीटने का आरोप भी लगाया गया है। सैकड़ों लोगों की भीड़ में प्रदर्शनकारी लड़के-लड़कियां मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

एसपी पलविंदर चीमा का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से उनकी झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। उनका कहना है कि प्रदर्शनकारी माहौल खराब करने की मंशा से आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को शिक्षक नियुक्ति पत्र तो आवंटित कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक स्टेशन आवंटित नहीं किए गए हैं।इसी मांग को लेकर उनके द्वारा धरना दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *