Accident News: आग लगने से घर में सो रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 12 Mar 2023

डेली संवाद, कानपुर। Accident News: कानपुर देहात में एक बार फिर से दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। झोपड़ी में एक परिवार सो रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई और पति, पत्नी व तीन मासूम बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, दर्दनाक हादसे की सूचना जिले की डीएम व एसपी को लगी तो दोनों तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ बंजारा डेरा गांव में यह हादसा हुआ है। शनिवार देर रात करीब 1 बजे एक परिवार के आशियाने में आग ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। झोपड़ी में मौजूद एक ही परिवार के 7 सदस्य इस आग में बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि कोई कुछ नहीं कर पाया और पति, पत्नी समेत तीन मासूम बच्चे इस आग में जलकर खाक हो गए। किसी तरह से एक बुजुर्ग महिला और एक नवजात शिशु को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग ने जिस वक्त इस परिवार को अपने आगोश में लिया, उस वक्त गांव में पड़ोसी के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम में गांव के अमूमन लोग आमंत्रित थे, लेकिन इस घर से सिर्फ एक ही सदस्य वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। बाकी 7 सदस्य घर में ही थे।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *