Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम की खेती करने वाला किसान गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में कुछ किसानों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इस मामले में नगर जगराओं के सदर थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर एक किसान को अफीम बोने के आरोप में गिरफ्तार किया है। किसान की पहचान नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नछत्तर सिंह गांव बोदलवाला में अपने खेत में अफीम के पौधे लगा रहा है। पुलिस को बताया कि नछतर सिंह ने पौधों में चीरा भी लगाया है और कुछ ही दिनों में वह फूलों से अफीम निकालने की भी तैयारी कर रहा है। अगर समय रहते छापेमारी की जाए तो खेत से बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे के साथ आरोपी पकड़े जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई गुरनाम सिंह अपने स्टाफ के साथ खेतों में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस ने खेतों में छापेमारी कर करीब 62 अफीम के पौधे बरामद की। इसका वजन 5 किलो 175 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ? || आरिफ और सारस की दोस्ती




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar