PSTET Exam: PSTET पेपर मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। PSTET Exam: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पुलिस को राज्य में PSTET के पेपर से छेड़छाड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर निलंबित करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह साहनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, भगवंत मान ने पुलिस विभाग को परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ युवाओं के करियर से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। भगवंत मान ने कहा कि लोगों को इस सरकार और नए पंजाब से काफी उम्मीदें हैं और इस भरोसे को ठेस पहुंचाने की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ? || आरिफ और सारस की दोस्ती




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *