Punjab News: एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 475 शब्द|📅 13 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सभी प्रवासी पंजाबियों को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार हरेक प्रवासी पंजाबी की शिकायत का निपटारा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रवासी पंजाबी को यदि पंजाब में किसी मुसीबत या समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ।

हरेक समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से निकाला जाएगा। आज उन्होंने चंडीगढ़ स्थित एन.आर.आई. कंट्रोल रूम का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एन.आर.आई. विभाग के प्रमुख सचिव जे. बालामुरगन और ए.डी.जी.पी., एन.आर.आई. मामले, पंजाब पुलिस प्रवीन कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें और समस्याएँ वाट्सऐप नंबर 93093-88088 पर दर्ज करवा सकते हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

दर्ज हुई शिकायत का निपटारा करने के लिए शिकायत को सम्बन्धित विभाग या अधिकारी को भेज दिया जाता है। शिकायत का फॉलोअप भी किया जाता है और शिकायतकर्ता से उसकी फीडबैक भी प्राप्त की जाती है। मौके पर ही धालीवाल ने ऐसे बहुत से शिकायतकर्ताओं के साथ ख़ुद फ़ोन पर बातचीत की, जिन्होंने अपनी समस्या या तो किसी एन.आर.आई. सम्मेलन के दौरान बताई थी या कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ख़ुद निजी रूचि दिखाई है। इस मौके पर धालीवाल ने उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि जो मामले किसी अदालत में सुनवाई अधीन हैं, उनको छोडक़र बाकी सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रवासी पंजाबी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। बहुत जल्द सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे सम्बन्धी एक बैठक भी की जाएगी।
इस दौरान धालीवाल ने सभी प्रवासी पंजाबियों को पंजाब में निवेश करने की अपील की। धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की यह कोशिश है कि बाहर के देशों में कामयाबी हासिल करने वाले पंजाबी अपने राज्य की तरक्की में भी योगदान दें।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *