MLA Raman Arora PA Controversy: कौन है MLA रमन अरोड़ा का PA? क्या है मारपीट और लूट के पीछे की कहानी ? यहां पढ़ें 

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 173 शब्द|📅 13 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। MLA Raman Arora PA Controversy: जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा खबरों में बने रहते हैं। कभी उनका फर्जी पीए पकड़ा जाता है तो कभी उनका नाम लेकर पुलिस वालों को कोई फोन कर देता है। ताज़ा मामला उनके फोटोग्राफर को लेकर आया है।

खबर चली कि विधायक रमन अरोड़ा के पीए के साथ मारपीट और लूट हुई है। इस खबर के बाद रमन अरोड़ा को मीडिया में बयान जारी करना पढ़ गया। रमन अरोड़ा ने इस खबर को गलत बताया और  स्पष्ट किया कि हितेश चढ्ढा उनका पीए नहीं बल्कि फोटो ग्राफर है, उसके साथ कोई लूट नहीं हुई है।

विधायक रमन अरोड़ा के मुताबिक उनका PA रोहित कपूर है और रोहित कपूर के साथ किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई है। इस बारे में हितेश चड्डा ने कहा कि घटना के बाद पुलिस आई थी लेकिन शिकायत नहीं की गई। एसएचओ रामामंडी नवदीप सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई और ना ही किसी घटना संबंधी कोई विस्तृत जानकारी दी गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *