डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शहर में होने वाले जी-20 सम्मेलन (G20 Summit) से पहले अटारी बॉर्डर पर एशिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसे लगाने का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसे लगाने के लिए नोएडा से एक खास तरह की क्रेन मंगवाई गई है।
यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ध्वज को पहले वाली जगह से हटाकर स्वर्णजयंती गेट के पास लगाना है।इस राष्ट्रीय ध्वज में मोटे पाइप का प्रयोग किया गया है। अब इन्हें फिट करने के लिए नोएडा से क्रेन मंगवाई गई है। यह क्रेन तीन दिन में यहां पहुंची है। इस क्रेन को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस झंडे की ऊंचाई 418 फीट होगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
अधिकारियों का कहना है कि इसे जी-20 से पहले लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछली अकाली भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की पहल पर स्वर्ण जयंती गेट के सामने 200 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। उस दौरान इसकी ऊंचाई 360 फीट रखी गई थी।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू