Crime News: सुबह-सुबह राजद नेता का अपहरण, स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर भागे बदमाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 14 Mar 2023

डेली संवाद, छपरा। Crime News: राजद (RJD) नेता और जमीन कारोबारी सुनील राय का छपरा में उनके ऑफिस के अपहरण कर लिया गया है। मुफस्सिल थाना के साढा गांव से सुनील राय का अपहरण किया गया है। घटना सुबह 4:00 बजे की बताई जा रही है। जब अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घर से बुलाया और बाहर निकलते ही वाइट कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी में खींच लिया।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

इस पूरी घटना का वीडियो उनके आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुनील राय के पिता रामविलास राय ने बताया कि जैसे ही उनको घटना की जानकारी मिली उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

फिलहाल किसी से भी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। बता दें कि सुनील कुमार राय पूर्व में राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव से राजद नेता सुनील राय के अपहरण की खबर जंगल में आग की तरह फैली गई है। घटना की सूचना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया।

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *