UP News: 17 नगर निगम वाले जनपदों में 51 लाख युवाओं के लिए ‘रोजगार की फसल’ लगाएगी योगी सरकार

Daily Samvad
5 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़ेगी। योगी सरकार के प्रयास से लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी।

शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार रोजगार पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा। पिछड़े होने का दंश झेलने वाले कई जिलों में इसके बाद ‘रोजगार की फसल’ लहलहाएगी।

लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार

यूपी में 17 नगर निगम हैं। इनमें सबसे अधिक निवेश लखनऊ जनपद में हुआ है। यहां 782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को सरकार ‘अपने पैर’ पर खड़ा करेगी। वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

पीतलनगरी मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

शाहजहांपुर, मथुरा और अयोध्या भी विकास की रेस में

शाहजहांपुर में नगर निगम के लिए पहली बार वोट पड़ेगा। पिछले चुनाव में अयोध्या व मथुरा-वृंदावन निगम बनाकर विकास की नई परिभाषा लिखी गई। जिस शाहजहांपुर में पहली बार युवा नगर निगम चुनाव में वोट डालेंगे, वहां जीआईएस से 66502 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

इसके धरातल पर उतरते ही जनपद व आसपास के 5.10 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। अयोध्या में 53472 और मथुरा-वृंदावन के 50 हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़कर सुनहरा भविष्य देगी।

कई नामचीन कंपनियां इन क्षेत्रों में करेंगी निवेश

गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जनपदों में नामचीन कंपनियां निवेश करने को तत्पर हैं। इन जिलों में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था का राज कायम किया तो यहां के उत्पादों की ब्रांडिंग कर वैश्विक बाजार भी दिया। अब यहां कंपनियों के आने से नया माहौल बनेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जीआईएस में टॉप-10 में अग्रणी टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज आगरा, लखनऊ व वाराणसी में निवेश करने की इच्छुक है तो आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गोरखपुर व गाजियाबाद में कई सेक्टरों में निवेश को धरातल पर पहुंचाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड झांसी व प्रयागराज में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा तो यूनिकॉर्न एनर्जी लखनऊ और पं. वासुदेव तिवारी स्किल यूनिवर्सिटी झांसी व आसपास के युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार से जोड़ेगा।

नगर निगम           रोजगार
लखनऊ              1631543
फिरोजाबाद          857740
गाजियाबाद          634864
शाहजहांपुर         510567
कानपुर              374182
गोरखपुर            197814
अलीगढ़             162254
वाराणसी            135108
झांसी                132453
मेरठ                110018
आगरा              105515
प्रयागराज          67033
अयोध्या            53472
मथुरा-वृंदावन    50387
बरेली              43571
सहारनपुर        42898
मुरादाबाद        40321
कुल               5189740

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग #dhaba #dhabafood




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar