Ved Pratap Vaidik Death: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक, 78 साल की उम्र में हुआ देहांत

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ved Pratap Vaidik Death: देश के वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का आज निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक वह आज सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गए थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

साल 1944 में जन्म लेने वाले वैदिक ने पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मामलों में बहुत जानकारी थी। इसके अलावा उन्हें रूसी, फारसी, जर्मनी और संस्कृत जैसी मुश्किल भाषाओं में महारत हासिल थी।

इसके अलावा वेद प्रताप वैदिक एक विवाद की वजह से खूब चर्चा में आए थे। दरअसल डॉ वैदिक ने साल 2014 में खूंखार आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात की थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद जब पूरे देश में हंगामा मच गया था, तो दो सांसदों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस पर वैदिक ने टिप्पणी की थी, और कहा था, दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्वकुमति से एक प्रस्ताव पारित करें और मुझे फांसी पर चढ़ा दें।

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग #dhaba #dhabafood













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *