G2O Summit: अमृतसर में आज से G-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत, शिक्षा के मुद्दे पर होगा मंथन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, अमृतसर। G2O Summit: अमृतसर में आज से G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) शुरू होने जा रहा है। G20 शिखर सम्मेलन आज से 17 मार्च तक चलेगा। बता दें कि इस सम्मेलन में शिक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही G-20 के 28 सदस्यों देशों के 55 से ज्यादा डेलिगेट शामिल होंगे।

G20 Summit In Amritsar
G20 Summit In Amritsar
यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

पैनल चर्चा में खास कर फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, भारत, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, यूनिसेफ, चीन और यूएई की भागीदारी रहेगी। दूसरी ओर अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधि अमृतसर पहुंचे। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अधिवेशन को देखते हुए पूरे पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब हो कि संगरूर जिले के होशियारपुर और भवानीगढ़ में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

G-20 देशों में अनुसंधान पहल ” पर आईआईएससी बेंगलुरु के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन की प्रस्तुति के साथ शुरू होगा। इसमें जी-20 सदस्यों और संगोष्ठी में आमंत्रित देशों की ओर से प्रदान किए गए इनपुट होंगे। संगोष्ठी में दो पैनल चर्चाएं होंगी। इनमें से एक ” रिसर्च इन इमेजिंग एंड डिसरप्टिव टेक्नोलाजीज, इंडस्ट्री- 4.0 ” पर प्रो. राजीव आहूजा की अगुवाई में होगी।

Video: इस ढाबे के पकौड़े को खाने दुनिया भर से आते हैं लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *