Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद मुंबई पुलिस हुई एक्टिव, सलमान खान की सुरक्षा का किया रिव्यू

Daily Samvad
3 Min Read
Salman Khan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, मुंबई। Salman Khan: जेल से दिए दिए गए इंटरव्यू के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से माफी मांगने या ‘परिणाम भुगतने के लिए तैयार’ रहने की धमकी दी थी। इंटरव्यू के दौरान बिश्नोई ने कहा था, ‘वह जल्द या बाद में उनकी ईगो तोड़ देगा।’

वहीं मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का संज्ञान लिया है। इसी के साथ मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा का रिव्यू शुरू किया है। रिव्यू के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती हैं। बता दें कि सलमान खान को मारने की धमकी को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि सलमान खान के काले हिरण को मारने के मामले में हमारा समाज एक्टर से नाराज है।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

वह या तो लोगों से आकर माफी मांग लें। नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा। लॉरेंस ने कहा एक्टर ने हमारे समाज से अब तक माफी नहीं मांगी है। मेरे मन में उनके लिए बचपन से गुस्सा भरा है। कभी न कभी हम उनकी ईगो जरूर तोड़ देंगे। उन्हें हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। उन्होंने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे। बता दें कि पिछले साल अगस्त में मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए गन लाइसेंस भी जारी किया था. धमकियों के बाद, सलमान को कथित तौर पर पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा Y + सुरक्षा कवर दिया गया था।

Video: राहुल गांधी के EX MLA दीपक सिंह ने खोल दी बाबा के बुलडोजर की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *