Sameer Khakhar Passes Away: नहीं रहे ‘नुक्कड़’ फेम एक्टर समीर खाखर, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sameer Khakhar Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अभी लोग सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत से उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा, जहां मशहूर एक्टर समीर खाखर (Sameer Khakhar) का निधन हो गया। वो अभी 71 साल थे और उनको कई बीमारियां थीं। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

Sameer Khakhar
Sameer Khakhar
यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

समीर खाखर के भाई गणेश खाखर ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में तुंरत डॉक्टर से बात की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर्स ने तुरंत उनको अस्पताल लाने को कहा। परिवार वाले उनको लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।डॉक्टर्स के मुताबिक उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से उनका निधन हो गया। समीर 90 के दशक में इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक थे। उन्होंने दूरदर्शन के नुक्कड़ से करियर की शुरुआत की।

उसमें उनके रोल खोपड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘सर्कस’ में एक्टिंग की। फिर उनको नए-नए प्रोजेक्ट मिलने शुरू हो गए। वो ‘रखवाला’, ‘दिलवाले’, ‘राजा बाबू’, ‘पुष्पक’, ‘शहंशाह’ जैसी कई फिल्मों भी नजर आए।

Video: राहुल गांधी के EX MLA दीपक सिंह ने खोल दी बाबा के बुलडोजर की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *