Punjab News: अगली सरकार के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री

Daily Samvad
9 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,151 शब्द|📅 16 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पिछले एक साल में पंजाब के अभूतपूर्व विकास का पहला चरण सफलतापूर्वक मुकम्मल करने संबंधी बताते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि हम अगली सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की ख़ुशहाली के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष मुकम्मल होने के बाद पंजाबियों के लिए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हुए विधान सभा मतदान के दौरान राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में व्यापक जनादेश दिया।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों के समूचे विकास एवं ख़ुशहाली के लिए की समर्पित कोशिशों से पिछले एक साल के दौरान राज्य क्रांतिकारी परिवर्तनों का गवाह बना है। भगवंत मान ने कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ करने वाली पिछली सरकार के विपरीत हमारी सरकार भावी पीढ़ी के समूचे विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर जनादेश के साथ पंजाब की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए लोगों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया।

यह सरकार हर पंजाबी की है

उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से दिखाऐ भरोसे और प्यार ने उनको अपना फ़र्ज़ प्रभावशाली तरीके के साथ निभाने का मार्ग प्रशस्त किया है। भगवंत मान ने नये पंजाब के खाका तैयार करने के लिए लोगों ख़ास तौर पर प्रवासी भारतीयों से सहयोग माँगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पहली दफ़ा ऐसी सरकार बनी, जो ख़ास तौर पर राज्य के लोगों के साथ सम्बन्धित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार न तो बादल की है और न ही कैप्टन की, यह सरकार हर पंजाबी की है।

पंजाब आगामी दिनों में औद्योगिक गढ़ के तौर पर उभरेगा

भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी आशाओं के मुताबिक राज्य की भलाई यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और जल्दी ही पंजाब नया, प्रगतिशील और गतिशील राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के दौरान पंजाब व्यापक विकास का गवाह बना है और दूसरे साल में भी विकास एवं तरक्की पर अधिक ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के लिए उद्योग को रियायतें दीं जा रही हैं, जिससे पंजाब आगामी दिनों में औद्योगिक गढ़ के तौर पर उभरेगा।

पिछले एक साल में अब तक 26,797 सरकारी नौकरियाँ दीं गई

भगवंत मान ने कहा कि राज्य में से नशों को जड़ से उखाड़ने के लिए आगामी दिनों में व्यापक मुहिम शुरु की जायेगी। पिछले एक साल में पंजाब सरकार की तरफ से कई जनहितैषी पहलकदमियां गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नौजवानों के विदेशों की तरफ जाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले एक साल में अब तक 26,797 सरकारी नौकरियाँ दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया में एकमात्र मापदंड योग्यता रखा गया है और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके के साथ सम्पूर्ण की जा रही है।

पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी की पूरी

भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ़ एक साल में ही इतनी बड़ी संख्या में नौकरियाँ देने से राज्य सरकार की रोज़गार के मौके मुहैया करके नौजवानों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता झलकती है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि नवंबर- दिसंबर 2022 में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आया। भगवंत मान ने कहा कि वह आम परिवार से सम्बन्धित हैं और वह आम लोगों को पेश समस्याओं से भलीभाँति अवगत हैं।

किसानों को 30 हज़ार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त हुई आमदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 14 हज़ार आरज़ी कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया है और कैबिनेट ने इतनी संख्या में ही और मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने की मंज़ूरी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को गेहूँ और धान के फ़सली चक्र में से निकालने और भूजल बचाने के लिए मूँगी को तीसरी फ़सल के तौर पर उत्साहित किया है। भगवंत मान ने कहा कि मूँगी की 7275 रुपए के प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है, जिससे किसानों को 30 हज़ार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदन हुई है।

पंजाब भर में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धान की सीधी बुवाई को उत्साहित करने के लिए किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की दर के साथ वित्तीय सहायता मुहैया की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादकों के पिछले सालों के लटकते सभी बकायों का भुगतान कर दिया है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि मेरी सरकार ने पहली बार दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के मेहनतानों में विस्तार किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को मानक सेहत सेवाएं देने के लिए पंजाब भर में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले हैं।

स्कूल विद्यार्थियों को भविष्य की मुकाबले वाली परीक्षाओं के लिए करेंगे तैयार

उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को मानक इलाज और डाईगनौस्टिक सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ़ कुछ महीनों में ही इन आम आदमी क्लीनिकों से 12 से 15 लाख मरीज़ों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को मानक शिक्षा देने के लिए 23 जिलों में 117 स्कूल आफ एमिनेंस स्थापित किये गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह स्कूल विद्यार्थियों को भविष्य की मुकाबले वाली परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के समूचे विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब की पुरातन शान बहाल होगी।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

बेअदबी के दोषियों को सज़ा देने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में इंसाफ़ बहुत दूर नहीं क्योंकि दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा यकीनी बनाने के लिए अदालत में पहले ही चालान पेश किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब इस घृणित जुर्म के दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

पंजाब में AAP के एक साल पूरे, CM मान कहां रहे पास, कहां हुए फेल, देखें क्या बोले भगवंत मान ??

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *