Punjab News: स्कूल शिक्षा में बड़े सुधारों का गवाह बना भगवंत मान सरकार का पहला साल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 514 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पहला साल स्कूल शिक्षा में बड़े सुधारों का गवाह बना है। उक्त प्रगटावा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के एक साल मुकम्मल होने पर स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से किए गए कामों का विवरण देते हुए किया।

स. बैंस ने बताया कि हमारी सरकार ने सरकारी स्कूल शिक्षा में सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम उठाते हुये पंजाब के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाने के लिए 117 स्कूल आफ एमिनेंस बनाऐ गए हैं। इन स्कूलों में दाखि़ला प्रवेश परीक्षा के द्वारा होगा। उन्होंने बताया कि कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को ख़त्म करने के लिए भगवंत मान सरकार ने पद संभालते ही नए अध्यापक भर्ती करने का काम शुरू किया गया जोकि बहुत तेज़ी के साथ चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

अब तक प्राइमरी स्कूलों के लिए 6635 ईटीटी अध्यापकों और 90 हैड टीचर/सैंटर हैड टीचरों की भर्ती प्रक्रिया लगभग मुकम्मल हो चुकी है। इसी तरह मैरीटोरियस स्कूलों के 90 लैक्चररों को आर्डर दिए जा चुके हैं। मास्टर काडर के 4161 उम्मीदवारों और 598 बैकलॉग भर्ती के उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं जिनको जल्द स्टेशन अलाट किये जा रहे हैं। इसी तरह 5994 ईटीटी की भर्ती का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया यह पहली बार हुआ है कि नया शैक्षिक सैशन शुरू होने से पहले स्कूलों में किताबें पहुँच गई हैं। स. बैंस ने बताया कि अध्यापकों की ट्रेनिंग के मानक को विश्व स्तरीय बनाने के लिए पहली बार 66 स्कूल प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से किये गए हैं। जनहितैषी कामों को समर्थन देते हुये बड़े स्तर पर अभिवावकों ने प्राईवेट स्कूलों में पढ़ते अपने बच्चों को हटा कर सरकारी स्कूलों में दाखि़ल करवाया है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने बताया विभाग की तरफ से चलाई गई दाखि़ला मुहिम 2023 के पहले दिन ही एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में दाखि़ला करवाया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह 24 दिसंबर, 2022 को मेगा पीटीएम के मौके पर 15 लाख अभिवावकों ने स्कूलों में जाकर अपने बच्चों की कारगुज़ारी जांची जोकि एक रिकार्ड है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *