Punjab Politics: इस दिन कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, महिलाएं भी होंगी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब की माननीय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा पंजाबियों से किए कई वादे बजट में शामिल नहीं किए गए हैं। इसके विरोध में पंजाब कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन 22 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी।

Punjab Politics: इस दिन कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, महिलाएं भी होंगी शामिल

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

इसी के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से 22 मार्च को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने की अपील की है। राजा वारिंग के नेतृत्व में राज्य के सभी कांग्रेस नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला और लड़की को 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन 365 दिन बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बहनों का हक दिलाने के लिए पंजाब कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी और सरकार से जनता से किया वादा पूरा करने की मांग करेगी।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *