UP News: अमृत 1.0 में योजनाओं को तेजी से पूर्ण कर रही योगी सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 564 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश के प्रत्येक घर तक जल की आपूर्ति और सीवरेज की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किए गए अमृत मिशन 1.0 के अंतर्गत योगी सरकार तेजी से कार्यों को पूर्ण कर रही है। 13 मार्च 2023 तक योगी सरकार ने कुल 262 प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट कर लिया है।

इन प्रोजेक्ट्स की कुल कॉस्ट 5816.55 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष सरकार ने 5257.09 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया है। इसके अंतर्गत वाटर और सीवरेज के 229 प्रोजेक्ट्स, जबकि एफएसटीपी के 33 प्रोजेक्ट्स पूर्ण किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

उल्लेखनीय है कि मिशन के तहत कुल 331 प्रोजेक्ट्स चला जा रहे थे, जिसमें 279 प्रोजेक्ट्स वाटर सप्लाई एवं सीवरेज से जुड़े हैं, वहीं 52 एफएसटीपी से संबंधित हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स की कुल टेंडर कॉस्ट जीएसटी समेत 10941 करोड़ है, जिसमें 8331.64 करोड़ की राशि जारी भी की जा चुकी है।

69 स्कीम्स पर जारी है कार्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुल 69 स्कीम्स पर कार्य चल रहा है। इनमें 50 स्कीम्स वाटर सप्लाई एवं सीवरेज से संबंधित हैं जबकि 19 एफएसटीपी से संबंधित हैं। इनकी जीएसटी समेत टोटल टेंडर कॉस्ट 5124.78 करोड़ रुपए है, जबकि 3074.55 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

वाटर सप्लाई और सीवरेज से जुड़े कंप्लीट प्रोजेक्ट की बात करें तो सीवरेज से संबंधित 3263.87 करोड़ की 79 स्कीम्स पूर्ण की गई हैं तो वहीं वाटर सप्लाई से संबंधित 2429.81 करोड़ की 150 स्कीम्स पर कार्य पूरा हो गया है।

गाजियाबाद में सबसे ज्यादा स्कीम्स पूरी

अगर वाटर सप्लाई और सीवरेज से संबंधित पूर्ण हुई स्कीम्स को जोनवाइज देखें तो गाजियाबाद जोन में सबसे ज्यादा 61 स्कीम्स का काम पूरा हो चुका है। वहीं, लखनऊ जोन में 46, प्रयागराज और आगरा में 36-36 जबकि गोरखपुर में 28 और कानपुर में 22 स्कीम्स का कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

इस तरह कुल 229 स्कीम्स का काम 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तो 11 स्कीम्स ऐसी हैं जिनमें 90 प्रतिशत, 17 में 75-90 प्रतिशत, 13 में 50-75 प्रतिशत, 8 में 25 से 50 प्रतिशत काम हो चुका है। महज एक स्कीम ही है जिसमें 0 से 25 प्रतिशत के बीच काम हुआ है।

हाउसहोल्ड कनेक्शंस में भी तेजी

हाउसहोल्ड कनेक्शंस की बात करें तो वाटर सप्लाई के अंतर्गत कुल 9.2 लाख का टारगेट था। इसके सापेक्ष 8.7 लाख हाउसहोल्ड कनेक्शन कंप्लीट हो गए हैं, जबकि महज 50 हजार कनेक्शन ही अभी पेंडिंग है। इसी तरह सीवरेज हाउसहोल्ड कनेक्शन की बात करें तो 10.6 लाख के टारगेट के सापेक्ष 7.5 लाख कनेक्शन किए जा चुके हैं और 3.1 लाख अभी फिलहाल पेंडिंग हैं जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *