डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus: भारत में कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है। 2 साल तक लाखों लोगों की जान लेने वाली ये महामारी एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते कुछ दिनों से कोरोनावायरस के केस बढ़ने के बाद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर लोगों से कई चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से कोविड केसों में इजाफा हो रहा था। लेकिन, पिछले हफ्ते से इसमें बहुत तेजी आई है। पश्चिमी और दक्षिण भारत में कोविड केस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे
देश में कोरोना से राजस्थान में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में भी एक मौत हुई है। इन मोतों के बाद कोविड से मौतों की संख्या का आंकड़ा अब 5,30,806 हो गया है। देश में पिछले कुछ महीनों के दौरान Covid-19 के केस में काफी गिरावट आई थी। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। आपको बता दें, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और कर्नाटक में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू