Punjab News: संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 20 Mar 2023

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है। सिमरनजीत सिंह ने पंजाब पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के एनकाउंटर की आशंका जताई थी। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के चीफ मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, उन्हें डर है कि कहीं अमृतपाल का एनकाउंटर न कर दिया जाए।

Punjab News: संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

मान ने कहा था कि अगर अमृतपाल को कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो हम समझेंगे कि उसका एनकाउंटर कर दिया गया। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया भर में सिखों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा और मैं एक जिम्मेदार सांसद के रूप में सरकार को सुझाव देता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनका (अमृतपाल का) खात्मा हो जाए।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि अमृतपाल सिंह ने कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं किया और उसने केवल यह कहते हुए अपने समर्थक की रिहाई की मांग की कि उन्हें एक एक मामले में झूठा फंसाया गया है और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए और वे रिहा हो गए।

खालिस्तानी समर्थक AMRITPAL SINGH हुए गायब ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *