Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी भी रडार पर, गुपचुप तरीके से की गई शादी की जांच शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 21 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भगोड़ा अमृतपाल अपनी पत्नी किरणदीप कौर के पास जाना चाहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह की पत्नी के बारे में भी जांच शुरू कर दी गई है। दोनों कैसे और कहां से संपर्क में आए, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल ने इसी साल 10 फरवरी को अपने पैतृक गांव जल्लूपार खेड़ा में एक समारोह के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। यह गांव अमृतसर के पास है। ब्रिटेन की एनआरआई किरणदीप मूल रूप से जालंधर के गांव की रहने वाली है। वहीं अमृतपाल की लास्ट लोकेशन शाहकोट इलाके में है। पुलिस मोबाइल नेटवर्क खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

दूसरी तरफ पुलिस भी राज्य में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। झूठी और भड़काऊ खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाल दिवस अमृतपाल सिंह के चाचा व ड्राइवर देर रात पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़़ा 114 तक पहुंच गया है। पुलिस लगातार दावा कर रही है कि अमृतपाल सिंह पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया था।

Video-पंजाब में योगी होते तो नहीं होती मूसेवाला की हत्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *