डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया है। यह संदेश पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खून का एक-एक कतरा पंजाब के लिए हाजिर है। पंजाब की शांति को कोई भंग नहीं कर सकता। पंजाब सुरक्षित हाथों में है। पंजाब के लोग चिंता न करें।
ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश
साथ ही सीएम मान ने वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को भी चेतावनी दी। अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भाव को भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ तत्व विदेशी ताकतों की मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे और नफरत भरे भाषण दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एक बार भी अमृतपाल का नाम नहीं लिया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के साथ ही अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। पंजाब सरकार ने आज हाईकोर्ट में जवाब दिया है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू