Punjab News: मोहाली में अमृतपाल समर्थकों पर पुलिस का एक्शन, प्रदर्शनकारियों का उखाड़ा टेंट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 21 Mar 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब में अमृतपाल को पकड़ने के किए तलाश आज भी जारी है वहीं दूसरी तरफ अमृतपाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर मोहाली में प्रदर्शनकारी जुटे हुए है जिसे लेकर आज पुलिस ने जुटे प्रदर्शनकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उतारना शुरू कर दिए है।

Punjab News: मोहाली में अमृतपाल समर्थकों पर पुलिस का एक्शन, प्रदर्शनकारियों का उखाड़ा टेंट

 

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

पब्लिक पैसेज को खली करवाया जा रहा है आपको बता दे कि मोहाली जिले में प्रदर्शनकारियों ने पब्लिक पैसेज (एयरपोर्ट रोड ) ब्लॉक की हुई थी। युवा हाथों में गंडासियां, तलवारें, रॉड, डंडे लेकर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए बसें भी बुला ली गई हैं। प्रदर्शनकारियों को उठा कर बसों में डाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जानकरी के मुताबिक कुछ लोगों को ‘डिटेन’ भी किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों के साथ मोहाली जिला प्रशासन के अफसरों और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। बीते 18 मार्च से हथियारबंद प्रदर्शनकारी यहां जुटने शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने यहां एयरपोर्ट पर गुरुद्वारे के पास टेंट लगा दिया था और अतिक्रमण को और मजबूत करने का प्रयास किया गया था।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *