डेली संवाद, लखनऊ। Electricity Strike: उत्तर प्रदेश में 4 दिन चली हड़ताल के बाद एक बार फिर बिजली कर्मी आंदोलन की तैयारी में हैं। कुछ दिन पहले ऊर्जा मंत्री से हुई बात के बाद भी बिजली कर्मियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए, जिसके कारण सूबे के बिजली कर्मियों ने शुक्रवार (24 मार्च) को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
बता दें कि बिजली कर्मचारियों की ओर से की गई 4 दिन की हड़ताल के बाद उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी, साथ ही कई बड़े शहरों में बिजली ठप्प हो गई थी। लखनऊ में भी इस आंदोलन का असर देखने को मिला था, जिसके बाद मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की दखल के बाद यह आंदोलन खत्म हुआ किया गया था। बिजली कर्मियों पर हड़ताल के दौरान कुछ एफआईआर और दूसरे मामले भी दर्ज किए गए थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश
जिसके बाद राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद केंद्र और राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर एक फैसला लिया है। जिसमें कहा गया कि बिजली कर्मियों पर हड़ताल के दौरान की गई निष्कासन, निलंबन और दंडात्मक कार्यवाही, ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी वापस नहीं की जा रही है जोकि चिंता का विषय है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
Video: पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, देखें








