Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर FIR, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 24 Mar 2023

डेली संवाद, उदयपुर। Dhirendra Krishna Shastri: पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अपने भाषणों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। ताजा मामला अब उदयपुर का बताया जा रहा है। उनपर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इसी को लेकर उनपर केस दर्ज भी हुआ है।

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर FIR, जाने क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

उनपर भड़काऊ भाषण देने और आमजन के मन में भड़काऊ स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को उदयपुर में नवसंवत्सर और चेटीचंड के मौके पर गांधी ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन हुआ था। यहां शहरभर में शोभायात्रा निकालने के बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, उत्तम स्वामी और देशभर में चर्चित बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उत्तम स्वामीजी ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चीन चलेंगे, चीन तोह चलेंगे ही लेकिन पहले कृष्ण धाम चलेंगे। उन्होंने आगे सभी को देश को हिन्दू राष्ट्र बनने को आगे आने के लिए कहा इसके अलावा उन्होंने मेवाड़ के पराक्रम को बताते हुए मेवाड़ में हुए जौहर के बारे में भी बताया। कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर कहा, “कोई मिटा देंगे तो डर जाएंगे, एक कन्हैया तो धोखे से चला गया, हर घर में कन्हैया होगा।”

Video- अमृतपाल सिंह ने बना लिया था खालिस्तान, खालिस्तानी फौज की भर्ती भी कर दी थी शुरू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *