Intercaste Marriage: इंटरकास्ट मैरिज पर अब सरकार 10 लाख रुपए की देगी प्रोत्साहन राशि

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, राजस्थान। Intercaste Marriage: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। दोनों में राशि बढ़ा दी गई है। इसे एक अहम फैसले के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. सविता बेन अंबेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह करने पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

बता दें कि अशोक गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में सुखद दांपत्य जीवन योजना के अन्तर्गत विशेष योग्यजनों को विवाह पश्चात प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने की घोषणा की गई थी। इसकी क्रियान्विति के लिए यह स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह जनवरी, 2023 तक 208 विशेष योग्यजनों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Video- पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, देखें

पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, #punjabnews #hindinews




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar