Operation Amritpal: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 24 Mar 2023

डेली संवाद, खन्ना। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर खन्ना अमनीत कोंडल एस.एस.पी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह दो नामों से फाॅर्स बना रहा था जिसमे से एक का नाम आनंदपुर खालसा फोर्स, दूसरी का नाम आनंदपुर टाइगर फोर्स रखा था।

Operation Amritpal: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़े

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी झंडे व कंरसी भी तैयार कर ली थी। अमृतपाल का साथी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लेकर भी पुलिस ने बड़े खुलासे किए है। एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि गोरखा बाबा ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल द्वारा ए.के.एफ. एक फौज तैयार की गई थी जिसमें उन लोगों को शामिल किया जाता था जो नशा छोड़ना चाहते थे।

Operation Amritpal: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़े

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

आपको बता दे कि इस फौज में गोरखा बाबा भी शामिल था क्योंकि वह भी एक समय में ड्रग एडिक्ट था। जिसके बाद वह उस नशा मुक्ति केंद्र में गए और फिर इस फौज में शामिल किया गया। इस फ़ौज में शामिल होने के लिए लोगों को पुलिस की तरह बैलेट नंबर दिए जाते थे और अमृतपाल उनको तनख्वाह भी अपने पास से देता था।

Operation Amritpal: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़े

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

इस बात का भी खुलासा हुआ है कि खालिस्तान बनाने के लिए हथियारबंद संघर्ष छेड़ने की योजना बनाई जा रही थी, जिसमें गोरखा बाबा सक्रिय सदस्य था। एस.एस.पी. ने बताया कि गोरखा बाबा द्वारा की गई जांच में पता चला कि विक्रमजीत सिंह खालसा नामक व्यक्ति ने अमृतपाल से उसका संपर्क किया था और अमृतपाल ने उसे अपना गनमैन बनाकर तैनात कर दिया था।

Video- अमृतपाल सिंह ने बना लिया था खालिस्तान, खालिस्तानी फौज की भर्ती भी कर दी थी शुरू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *