Punjab News: भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 613 शब्द|📅 24 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब (भाजयुमों) के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा के नेतृत्व में समूचे पंजाब के 35 जिलों में जिला स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

इन रक्तदान शिविरों में भाजयुमों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी रक्तदान किया। इसी कड़ी में भाजयुमों पटियाला के अध्यक्ष निखिल कुमार द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस अवसर पर बातचीत करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह पंजाब के युवाओं सहित पूरे देश के युवाओं के आदर्श हैं और नौजवानों के दिलों में उनके प्रति अथाह सम्मान है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के लाखों क्रांतिकारियों ने अपना खून बहाया, जिन्हें सच्ची श्रद्धांजली इससे बेहतर और कोई नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

भगत सिंह का बलिदान ने सभी भारतीयों के लिए दिलों में देशभक्ति की एक अमिट विरासत छोड़ी है, जो हम कभी भुला नहीं सकते। कंवरवीर टोहरा पंजाब में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनज़र धारा 144 लागू होने के बावजूद इन शिविरों में नौजवानों द्वारा पहुँच कर रक्तदान करने के लिए पंजाब के नौजवानों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इन शिविरों में पहुंचे राज्य भर के युवाओं के हौंसले को मैं सलाम करता हूँ। शहीद भगत सिंह सभी भारतीयों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

प्रज्वलित देशभक्ति की लौ को बरकरार रखा जा सके

हम उनकी विरासत को हर संभव तरीके से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के दिलों में उनके द्वारा प्रज्वलित देशभक्ति की लौ को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने युवाओं से इससे अतुलनीय साहस और वीरता के महत्वपूर्ण सबक सीखने और अपनी व्यक्तिगत प्रगति के साथ-साथ अपने देश के लिए इन गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि आज पंजाब का नौजवान नशे की लत और बेरोज़गारी की समस्याओं से ग्रसित है। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव व् राजगुरु की सोच वाले भारत के निर्माण के लिए भाजपा पिछले 70 वर्षों से शहीदों के नक्शेकदम पर चलती आ रही है और आज प्रधानमंत्री मोदी शाहीदों के सपनों को साकार करते हुए उनकी सोच के भारत निर्माण में दिन-रात अनथक परिश्रम से कार्यरत्त हैं।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है भारत को विश्वगुरु व् विश्वशक्ति बनाना और पहले देश, फिर पार्टी के इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। शहीद भगत सिंह ने एक ऐसे देश की कल्पना की थी जो सभी दृष्टिकोणों से परिपूर्ण हो। केवल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ही विभिन्न पहलों के माध्यम से पंजाब को समृद्धि के रास्ते पर ले जाकर शहीद भगत सिंह के इस सपने को साकार करने में मदद कर सकती है।

Video- अमृतपाल सिंह ने बना लिया था खालिस्तान, खालिस्तानी फौज की भर्ती भी कर दी थी शुरू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *